विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा हरित वातावरण के निर्माण में योगदान देना था।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना NSS की कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सरस्वती चौहानए सहायक प्राध्यापक श्री विवेक देवांगनए महाविद्यालय के कर्मचारीगण एवं छात्र.छात्राएँ उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छए हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वृक्षारोपण के इस अभियान में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता सराहनीय रही।