प्राचार्य डॉ. श्रीमती वीणा त्रिपाठी का सेवा निवृत्ति विदाई समारोह आयोजित
बेमेतरा, 30 सितंबर 2026।
लक्ष्मण प्रसाद बैध शासकीय कन्या महाविद्यालय, बेमेतरा में आज महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमती वीणा त्रिपाठी जी के सेवा निवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पीजी महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक श्री साहू सर विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं अतिथि प्राध्यापकगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने डॉ. श्रीमती वीणा त्रिपाठी जी के कार्यकाल के दौरान महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में दिए गए योगदान की सराहना की तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का वातावरण आत्मीय एवं भावुक रहा। महाविद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य महोदया को सेवा निवृत्ति पर सादर विदाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।